रांची, अक्टूबर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की ओर से स्नातकोत्तर विभाग स्तरीय युवा महोत्सव चयन प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 8-9 अक्तूबर 2026 को मोरहाबादी स्थित बेसिक एंड अप्लाइड साइंस परिसर में किया जाएगा। इसके लिए सभी स्नातकोत्तर विभागों व वोकेशनल विभागों को युवा महोत्सव से संबंधित विश्वविद्यालय की एक मार्गदर्शिका पुस्तक का पीडीएफ और अन्य जानकारी साझा की गई है। चयन में 27 विधाओं में- गायन, वादन, नृत्य, नाट्य व लिटरेरी प्रतियोगिताओं का आयोजन शामिल है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विजयी विद्यार्थी 1-3 नवंबर 2026 को संत जेवियर कॉलेज में होनेवाले रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज युवा महोत्सव-बहुरंग 2026, में भाग लेंगे। स्नातकोत्तर स्तरीय युवा महोत्सव सह चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गूगल फॉर्म साझा किया गया है और जम...