समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- दलसिंहसराय। आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में भूगोल विभाग के संयोजन एवं नगर परिषद के सहयोग से आपदा जोखिम न्यूनीकरण पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार चौधरी ने की। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आपदा जोखिम न्यूनीकरण, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। मौके पर पौधरोपण कर यह संदेश दिया गया कि प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम को कम करने में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके अलावे सम्बंधित विषयों पर वाद-विवाद, ड्राइंग, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्...