मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर। आरबीबीएम कॉलेज में सीएनडी विभाग की छात्राओं ने सोमवार को विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन तैयार किये। इसका उद्देश्य सर्दी के मौसम में शरीर को गरमाहट, ऊर्जा के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मधु सिंह ने पैष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया। अन्य प्राध्यापिकाओं ने भी सर्दियों में स्वस्थ रहने संबंधी सुझाव दिए। ज्योति कुमारी, डॉ. अरुणा, डॉ. अंकिता आदि शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में छात्राओं ने पोषक आहार तैयार किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...