मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर। आरबीबीएम कॉलेज में मंगलवार को विश्व कंप्यूटर दिवस मनाया गया। इस दौरान भौतिकी विज्ञान विभाग की छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रामेश्व राय ने छात्राओं को कंप्यूटर के उपयोग और अनुपयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम का समापन छात्राओं के परिणाम की जानकारी देकर की गई। स्नातक सेमेस्टर-4 की छात्रा अनुष्का को पहला, खुशी को दूसरा, शिवांगी व नेहा को तीसरा और मनिका व विनीता को चौथा स्थान मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...