मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर। आरबीबीएम कॉलेज के हेडक्लर्क संजय पांडे को अहियापुर पुलिस ने एक मुकदमे में वारंट निर्गत होने के बाद बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। संजय के विरुद्ध उच्च न्यायालय में भी मुकदमा दर्ज है। इसमें नौकरी के दौरान इंटर और स्नातक रेगुलर मोड़ से करने और इसका लाभ पदोन्नति में लेने का आरोप लगाया गया है। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि आरोपित संजय पांडे को न्यायालय में पेश कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...