मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर। रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय और एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के बीच सोमवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये। समझौता पत्र पर महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य प्रो. मधु सिंह तथा एलएन मिश्रा कॉलेज से स्टार्टअप सेल फैकल्टी इंचार्ज डॉ. किशोर पार्थ ने हस्ताक्षर किये। प्राचार्य ने बताया कि इस एमओयू का उद्देश्य महाविद्यालय की छात्राओं को रोजगार में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना तथा उनके भीतर अपने पैरों पर खड़ा होने की क्षमता का विकास करना है। इस अवसर पर महाविद्यालय की मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष एवं स्टार्टअप सेल कोऑर्डिनेटर डॉ. अंकिता सिंह एवं डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर कुणाल सिंह सहित शिक्षक एवं शिक्षकेतरकर्मी उपस्थित थे। डॉ. अंकिता सिंह ने बताया कि एमओयू के बाद एलएन मिश्रा कॉलेज की तरफ से आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.