बिजनौर, अप्रैल 30 -- बिजनौर। रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय, बिजनौर एवं उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बिरसा मुंडा: आदिवासी संस्कृति, परम्परा और विरासत के प्रतीक विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के प्रथम दिवस का शुभारंभ विशिष्ट वक्ता प्रो. कृष्णन कांत शर्मा, प्रोफेसर और प्रभारी इतिहास विभाग चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय, मेरठ, डॉ. ब्यूटी गोगई, एकेडमिक कंसल्टेंट, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन सेंटर फॉर स्कूल लीडरशिप, नई दिल्ली,मुख्य वक्ता डॉ. राजन लाल,एसोसिएट प्रोफेसर, अंग्रेज़ी विभाग, जे एस हिंदू कॉलेज अमरोहा, अतिथि स्वाति वीरा महाजन, मैनेजर कुंवर रानी प्रेमा सत्य वीरा कन्या इंटर क...