बिजनौर, मार्च 1 -- रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय में होली के उपलक्ष में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बी.एड. विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुरेश सिंह ने किया। मुख्य अतिथि सांसद रुचि वीरा, प्रो.पारुल त्यागी, स्वाति वीरा महाजन, प्रशांत गोयल एड., प्रवीण गुप्ता, डॉ. मंजू अरोड़ा को बुके देकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद रुचि वीरा ने कहा कि होली आपसी प्रेम भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व है। तत्पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर पारुल त्यागी ने समस्त महाविद्यालय परिवार को इको फ्रेंडली होली मनाने का संदेश देते हुए प्राकृतिक रंगों के उपयोग और आपसी प्रेम व सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। समारोह में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगणों, छात्राओं एवं कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक ...