मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरबीटीएस होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज अस्पताल को सत्र 2026-27 में स्नातक और पीजी कोर्स में दाखिला लेने की अनुमति मिल गई है। राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग ने इस बारे में सोमवार को पत्र जारी किया।कॉलेज में स्नातक में 75 सीटों पर दाखिला होगा। इन 75 सीटों में इडब्ल्यूएस की सीटें भी शामिल हैं। यूजी के अलावा पीजी में 31 सीटों पर दाखिले लिये जाएंगे। पीजी में पांच विषयों में दाखिले होंगे। पीजी में जिन पांच विषयों में दाखिले लिये जाएंगे उनमें मटेरिया मेडिका विषय में 8 सीट, रेपेर्टरी में 6 सीट, होम्योपैथिक फीजियोलॉजी में 5 सीट, फार्मेसी में 5 सीट और मेडिसिन में 7 सीट शामिल हैं। मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ने कॉलेज में शिक्षकों की कमी के कारण नये सत्र में दाखिला लेने पर रोक लगायी थी। बोर्ड ने कॉलेज क...