हाथरस, मई 10 -- मुरसान। न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा शनिवार को करवला रोड स्थित आरबीएस पब्लिक स्कूल हाथरस में राष्ट्र के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति एवं विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के संघर्ष और उनके अदम्य साहस के बारे में बताया। समारोह का शुभारंभ राजकुमार सिंह डायरेक्टर आरबीएस पब्लिक स्कूल हाथरस, राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर जयघोष के नारों से गुंजायमान रहा। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की मनाई गई जयंती कार्यक्रम का कुशल संचालन न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति के जिला अध्यक्ष रनसिंह सिसोदिया द्वारा ...