आगरा, फरवरी 14 -- आरबीएस कॉलेज में शिक्षा के विस्तार और छात्र कौशल विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। कॉलेज और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक सहयोग के लिए एमओयू के प्रथम चरण की वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। साथ ही परिसर में सात दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय के साथ यह समझौता कॉलेज के लिए गौरव का विषय है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि इस साझेदारी से विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा के बेहतर विकल्प मिलेंगे। शोध और अनुसंधान के नए अवसर प्राप्त होंगे। कौशल विकास के क्षेत्र में आधुनिक संसाधनों तक पहुंच होगी। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय निदेशक प्रो. रेखा सिंह ने शिक्षा की गुणवत्ता और इसके सर्वसुलभ विस्तार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.