आरबीएस के टीमों की फील्ड विजिट ठप
गंगापार, सितम्बर 10 -- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की दोनों टीमें फील्ड विजिट वाहन उपलब्ध न होने के कारण कहीं दौरा नहीं कर पा रही है। निरीक्षण के दौरान जानकारी होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी शंकरगढ़ के अधीक्षक को निर्देश दिया है कि आरबीएसके की दोनों टीमों के लिए तत्काल नए वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उनकी फील्ड गतिविधियां नियमित एवं निर्बाध रूप से संचालित हो सकें। आरबीएसके की दोनों टीमों के लिए पूर्व में एक कंपनी के माध्यम से निजी वाहन लगाए गए थे। संबंधित वाहन संचालक की ओर से अगस्त माह का भुगतान नहीं होने पर वाहन हटा लिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की निरीक्षण रिपोर्ट में अगस्त 2026 तक वाहनों का भुगतान किए जाने का उल्लेख है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि अगस्त माह तक भुगतान किया जा चुका था तो भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.