प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 26 -- प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तत्वावधान में शनिवार को जनपद स्तरीय कर्मचारी सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें फील्ड स्तर पर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण (स्क्रीनिंग), गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान, त्वरित रेफरल, सफल उपचार और पारदर्शी डेटा प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनपद के 55 स्वास्थ्यकर्मियों, टीमों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अरुण मौर्य, सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद, डॉ. शबीब हैदर, डीपीएम डॉ. आरबी यादव, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. निखिल सिंह, महेश सिंह, प्रभारी डीईआईसी मैनेजर सीएम शुक्ल, डॉ. आदित्य रंजन, डॉ. श्वेता, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. आरके सिंह, डीडीएम मनोज ...