पीलीभीत, अगस्त 23 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 18 माह की मासूम राधिका को समय पर उपचार दिलाकर उसके परिवार को बड़ी राहत दी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए सरकारी योजना उम्मीद की किरण बनी। बरखेड़ा ब्लॉक के गाजीपुर कुंडा गांव निवासी अमर सिंह की बेटी राधिका जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित थी। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आरबीएसके टीम ने बच्ची की बीमारी की पहचान की। चिकित्सीय परामर्श के बाद बच्ची को जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने राधिका की सफल सर्जरी की। निशुल्क उपचार मिलने से परिवार को महंगे इलाज के खर्च की चिंता से राहत मिली। यह भी पढ़ें- गिफ्ट ऑफ लाइफ योजना ने छह साल के कार्निक को दिया नया जीवन स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ...