अलीगढ़, जुलाई 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 10 वर्षीय नरगिस के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) नई उम्मीद बनकर सामने आया। आर्थिक तंगी और निजी अस्पतालों में निराशा के बीच आरबीएसके की पहल से बच्ची का निशुल्क सफल ऑपरेशन हुआ, जिसके बाद उसका स्वास्थ्य तेजी से सुधर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, टप्पल विकासखंड के ग्राम उटवारा निवासी साद मोहम्मद और उनकी पत्नी सुबीया लंबे समय से बेटी के इलाज के लिए संघर्ष कर रहे थे। नरगिस को बचपन से ही सांस लेने में परेशानी होती थी। कई बार उसका शरीर नीला पड़ जाता था। परिवार ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन कहीं संतोषजनक परिणाम नहीं मिला। इसी दौरान गांव में कार्यरत आरबीएसके टीम ने बच्ची की जांच कर उसकी गंभीर स्थिति को पहचानते हुए तत्काल ...