अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़ । बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे चरण में मंगलवाल को एवीपी इंटरनेशनल स्कूल सिंधौली में फाइनल मुकाबला विजडम पब्लिक स्कूल व रघुवीर बाल मंदिर के बीच खेला गया। जिसमें रघुवीर बाल मंदिर ने विजडम पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीमों से पहले मैन ऑफ द मैच रघुवीर बाल मंदिर से अखिलेश, दूसरा मैन ऑफ द मैच विजडम पब्लिक स्कूल से शिवांश महाजन, तीसरा मैन ऑफ द मैच रघुवीर बाल मंदिर से रिशु और चौथा मैन ऑफ द मैच भी रघुवीर बाल मंदिर से ओम सारस्वत रहे। इस अवसर पर डायरेक्टर अरुन राठौर, वरुन राठौर व पुष्कर राठौर, प्रधानाचार्या शशि पी. मसीह, राहुल चौहान, धर्मेंद्र शर्मा, तरुन भारद्वाज, अर्जुन चौधरी, कुलदीप चौधरी, अंकित मिश्रा, शमशाद मलिक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...