सिमडेगा, सितम्बर 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सीएफएल में बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय रांची के सहयोग से महिलाओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। मौके पर महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय लेन-देन और बैंकिंग प्रणाली की जानकारी भी देते हुए उन्हें अपने बैंकिंग कार्य स्वयं करने के लिए सक्षम बनाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में आरबीआई क्षेत्रीय कार्यालय रांची से पहुंचे सोहम ने महिलाओं से बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रतिभागियों को बैंक खाता संचालन, बैंकिंग सेवाओं और सुरक्षित वित्तीय व्यवहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रतियोगिता में सही जवाब देने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Champawat News: उद्यमिता विकास प्रशि...