आरबीआई ने बैंकों से 75,026 करोड़ रुपये निकाले
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को एक दिन की परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो नीलामी के जरिये 75,026 करोड़ रुपये निकाले। बैंकों में अतिरिक्त नकदी के बीच यह कदम उठाया गया है। परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) आरबीआई का एक मौद्रिक नीति उपाय है, जिसका उपयोग बैंकों में मौजूद अतिरिक्त नकदी को एक निश्चित अवधि के लिए निकालने के लिए किया जाता है। इसमें ब्याज दर नीलामी के जरिये तय होती है। केंद्रीय बैंक को 75,000 करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले 87,993 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं। हालांकि, उसने इनमें से 75,026 करोड़ रुपये की बोलियां स्वीकार कीं। अधिसूचना के अनुसार, बोली 5.24 प्रतिशत की कट-ऑफ यानी ब्याज दर और भारित औसत दर पर स्वीकार की गई। यह भी पढ़ें- बैंकों के पास जरूरत से ज्यादा पैसा, RBI ने खींच लिए Rs.71971 करो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.