नई दिल्ली, मार्च 27 -- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बैंकिंग प्रणाली में छह दिन की परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के जरिये 65,322 करोड़ रुपये की अस्थायी नकदी डाली। यह आरबीआई की बैंकों में अल्पकालिक नकदी डालने के लिए उपयोग की जाने वाली एक मौद्रिक नीति पहल है। निश्चित रेपो दर के उलट, परिवर्तनीय रेपो दर में ब्याज दर नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित की जाती है, जिससे बैंकों को धनराशि के लिए बोली लगाने की अनुमति मिलती है। यह राशि 5.26 प्रतिशत की कट-ऑफ और 5.29 प्रतिशत की भारित औसत दर पर उपलब्ध कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...