आरबीआई ने बैंकिंग प्रणाली से 2.10 लाख करोड़ निकाले
नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- मुंबई। बैंकिंग प्रणाली में भारी अतिरिक्त नकदी के बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को दो एक दिवसीय परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो नीलामियों के जरिये प्रणाली से 2,10,192 करोड़ रुपये की नकदी निकाली। पहली नीलामी के दौरान केंद्रीय बैंक को दो लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले 2,10,688 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं। उसने 5.24 प्रतिशत की भारित औसत दर पर 2,00,050 करोड़ रुपये स्वीकार किए। दूसरी नीलामी में बैंकों की प्रतिक्रिया सुस्त रही, जहां 50,000 करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले सिर्फ 10,142 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, जिसे केंद्रीय बैंक ने पूरी तरह स्वीकार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.