नई दिल्ली, मार्च 20 -- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल ने शुक्रवार को दुनिया के मौजूदा हालात और उनसे घरेलू बाजार पर पड़ने वाले असर की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान बदलते अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और वित्तीय बाजारों पर उनके प्रभाव के साथ-साथ संबंधित चुनौतियों का आकलन किया गया। आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल (बोर्ड) की 622वीं बैठक शुक्रवार को पटना में गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, बोर्ड ने लेखा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक के बजट और 2026-29 की अवधि के लिए बैंक के मध्यम अवधि के रणनीतिक रूपरेखा (उत्कर्ष 3.0) को भी मंजूरी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.