कानपुर, जून 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें ओलंपिक क्लब ने आरबीआई को आठ विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरी ओर, लीग के सीनियर डिवीजन में खेले गए मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने कानपुर साउथ को चार विकेट से हराया।जाजमऊ ​स्थित जेम्स क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में आरबीआई ने 32.5 ओवर में 124 रन बनाए। टीम की ओर से अंकुर कपूर ने 63 रन, नि​खिल ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में अ​भिजीत सिंह ने चार, अनिकेत यादव ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी ओलंपिक क्लब ने 17.2 ओवर में दो विकेट पर 127 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से पुनीत ने नाबाद 57 रन, प्रतेश दी​क्षित ने 41 रन व सुशांत ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में ​शिवम व कोमल सिं...