पटना, अगस्त 18 -- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देश पर राज्य में मुद्रा तिजोरी (करेंसी चेस्ट) संचालन करने वाले बैंकों की ओर से शहर के बाजारों और विभिन्न स्थानों पर मुद्रा विनिमय मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आम नागरिक पुराने नोट देकर नए नोट एवं सिक्के प्राप्त कर रहे हैं। शहर में इस मेले का आयोजन 28 अगस्त तक होगा। मंगलवार को गांधी नगर में बंधन बैंक की ओर से विनमय मेले का आयोजन किया गया। अन्य बैंकों की ओर से भी ऐसे मेले का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...