आरबीआई के औचक निरीक्षण से बैंकों में मचा हड़कंप
रुडकी, मई 11 -- झबरेड़ा, संवाददाता। आरबीआई के असिस्टेंट मैनेजर आशीष कुमार ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और एचडीएफसी बैंक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बैंकों की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। स्थानीय बैंकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। मुख्य रूप से बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाओं, बैंकिंग नियमों के अनुपालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े मानकों का भी जायजा लिया गया। आरबीआई अधिकारी के अचानक पहुंचने की सूचना जैसे ही अन्य शाखाओं तक पहुंची, बैंक कर्मचारियों में खलबली मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.