मुरादाबाद, मई 9 -- आरपी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज स्योंडारा में शुक्रवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक कुमार शर्मा ने किया । शनिवार को प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने महाराणा प्रताप के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण कर किया। इसके बाद उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर महान योद्धा को नमन किया।वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग, बलिदान, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवनभर स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। यह भी पढ़ें- नौजवानों को महाराणा प्रताप...