गढ़वा, नवम्बर 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के 150 वर्ष पूरा होने पर सदर प्रखंड के कल्याणपुर स्थित आरपी नर्सिंग कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भारत माता की जय वंदे मातरम् सहित अन्य नारे लगाए। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय ने कहा कि भक्ति और शक्ति का सामूहिक स्वरूप है वंदे मातरम्। शिक्षक, किसान, सैनिक या देश का हर नागरिक कोई भी अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करें तो वही राष्ट्रभक्ति है। वंदे मातरम का गौरव ऊंचा होगा। देश का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् भारत की आत्मा और राष्ट्रीयता की शाश्वत अभिव्यक्ति है। ब्रिटिश शासन के समय हर क्रांति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.