बरेली, मई 31 -- मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में रविवार के विश्व पर्यावरण दिवस की कड़ी में एनएसएस ने छात्र-छात्राओं ने विचार गोष्ठी की। प्राचार्य प्रो. एसके सिंह ने कहाकि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। गोष्ठी में छात्रों ने बढ़ते प्रदूषण, जल संरक्षण, पौधारोपण तथा प्लास्टिक के कम उपयोग आदि पर चर्चा कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उपाय सुझाए। कार्यक्रम का संचालन एवं कार्यक्रम अधिकारी डा. बी. के. प्रधान ने किया। प्रो विजय बहादुर बिष्ट, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...