बरेली, दिसम्बर 11 -- मीरगंज,संवाददाता। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 मीटर दौड़ में राहुल और पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में राहुल, सौरभ सिंह, सचिन एवं महिला वर्ग में पलक, सोनम एवं तनु ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद के पुरुष वर्ग में रियासत अली, पुष्पेंद्र कुमार, अनस, महिला वर्ग में पलक, सर्वेश और अर्चना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। ऊंचीकूद पुरुष वर्ग में अनस, अतुल कुमार, आजम, महिला वर्ग में सर्वेश, अंजलि और लक्ष्मी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो पुरुष वर्ग में अजहरुद्दीन खान, सादिक, गौरव कश्यप, महिला वर्ग में अर्चना, अंजलि और भारती ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.