बरेली, अक्टूबर 3 -- फोटो संख्या 04 मीरगंज, संवाददाता। राजेंद्र प्रसाद इंटर कालेज के मैदान में चल रही माध्यमिक विद्यालयों के पश्चिमी जोन की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। राजेंद्र प्रसाद के खिलाड़ियों ने अंडर 19 में बालक एवं बालिका वर्ग में चैंपियनशिप जीती।

प्रतियोगिता का विस्तार राजेंद्र प्रसाद इंटर कालेज में चल रही माध्यमिक विद्यालयों के पश्चिमी जोन की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर 19 के बालक वर्ग में आकाश ने 1500 मीटर दौड़ में, हैमर थ्रो में संजीव, अंडर 19 बालिका वर्ग के भाला फेंक में जिज्ञासा प्रकाश, हैमर थ्रो में नैंसी प्रथम रहीं। अंडर 17 के बालक में हैमर थ्रो में उमेश, 3000 मीटर दौड़ में महिपाल ने, भला फेक में राजा भैया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में हैमर थ्रो में उर्...