कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को हुए मैच में आरपीसी एकेडमी ने रतनलाल एकेडमी को 18 रन से पराजित किया। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर हुए मैच में आरपीसी एकेडमी की पूरी टीम 22.3 ओवर में 123 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से करन ने 28 रन, अभिक जेफ ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में गोविंद गुप्ता ने तीन, अबुल फैजल व सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी रतनलाल एकेडमी की पूरी टीम 24.4 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से उदयराज ने 16 रन, अविराट तिवारी ने 15 रन, अभय सिंह और वियोम ने 14-14 रन बनाए। यह भी पढ़ें- केडीएमए एकेडमी ने दस विकेट से मैच जीता आलराउंड प्रदर्शन करने वाले अभिक जेफ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- कानपुर टाइटंस ने कानप...