गाज़ियाबाद, दिसम्बर 25 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम के न्यायखंड-1 स्थित टीएनएम क्रिकेट अकादमी में गुरुवार को दूसरे अनीता मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इस दौरान वंडर्स क्लब नोएडा और आरपीसीए गार्गी कॉलेज के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर आरपीसीए गार्गी कॉलेज टीम ने पहले गेंदबाजी की। वंडर्स क्लब नोएडा की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 109 रन बनाए। टीम की ओर से मिताली ने 29 गेंदों में 25 रन और श्रुति पांडे ने 11 गेंदों में 19 रन बनाए। आरपीसीए गार्गी कॉलेज टीम ने 13.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...