आरपीवाई बीएड कॉलेज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
कोडरमा, अगस्त 16 -- कोडरमा। रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी को सदैव तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, प्रशिक्षु एवं अन्य कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सृष्टि छऊ कला निकेतन में 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन यह भी पढ़ें- Kodarma News: जयनगर में शान से फहराया तिरंगा, कई कार्यक्रम आयोजित यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.