बोकारो, मई 16 -- चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने फीता काटकर विधायक कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय परिसर में खोला गया विधायक कार्यालय ब्लॉक और पंचायत स्तर पर योजनाओं के पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से आम लोगों को सरकारी कार्यों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। विधायक कक्ष जनता की शिकायतों को सुनकर प्रशासनिक कार्यों को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाने में सहायक साबित होगा। यह भी पढ़ें- छापेमारी में फिर नौ ग्रामीण परिवा...