लातेहार, अप्रैल 7 -- महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के ग्राम बारेसांड से मानवता और सामाजिक सरोकार का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। आरपीएस सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट, रामपुर द्वारा अत्यंत गरीब और असहाय परिवार के दो बच्चों को आश्रम में आश्रय देकर उनके बेहतर भविष्य की दिशा में सराहनीय पहल की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारेसांड निवासी दिलबहार सिंह दृष्टिबाधित हैं, जबकि उनकी पत्नी तेतरी देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय होने के कारण बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया था। ऐसे में बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा था। इस स्थिति को देखते हुए वनपाल परमजीत तिवारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मामले की जानकारी संस्थान तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही संस्थान ने त्वरित कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.