बोकारो, दिसम्बर 29 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। राजेंद्र प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज चंद्रपुरा को डीवीसी सीटीपीएस प्रबंधन ने सीएसआर मद से 20 कंप्यूटर, 40 बेंच-डेस्क तथा खेल सामग्री प्रदान की। रविवार को विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनूप सिंह ने सीटीपीएस के परियोजना प्रधान रामकुमार अनुभवी के साथ कॉलेज के कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। विधायक ने कॉलेज के लैब व खेल मैदान का निरीक्षण भी किया तथा यहां की कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया। कॉलेज के प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने उनका स्वागत करते हुए कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराया। कॉलेज के प्राचार्य संजय सिंह, जिला परिषद सदस्या नीतू सिंह, प्रमुख चांदनी परवीन, सीएसआर प्रबंधक श्रीवत्स, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो सलीम, रूपलाल गोप, शेखर देव, कृष्णा सिंह, संतन सिंह ...