बरेली, मार्च 31 -- आरपीएम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव मनाया। पार्थ फाउंडेशन के अध्यक्ष पार्थ गौतम, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डायट के पूर्व प्रवक्ता इंद्रदेव त्रिवेदी, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, ने विभिन्न कक्षाओं के दस मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। स्कूल टॉपर संग्रह सक्सेना को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नितिन शर्मा, वंदना भारती, राकेश कुमार शर्मा, संजय सिंह, अमर शर्मा, प्रमोद कुमार मिश्रा, संजीव रस्तोगी, अजय उपाध्याय, रमेश चंद्र तिवारी, शिवकुमार शर्मा, गार्गी उपाध्याय, कमला देवी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...