जमशेदपुर, अगस्त 21 -- जमशेदपुर। टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने रेल संपत्ति चोरी एवं अन्य मामले में फरार तीन वारंटी को पकड़कर गुरुवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि रेलवे संपत्ति चोरी एवं अन्य मामले में जमानत पर जेल से छूटने के बाद सभी अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। इससे सभी के खिलाफ अदालत से गिरफ्तारी का वारंट जारी था। इसके साथ ही आफ के जवानों ने रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओं के उल्लंघन में आधार दर्जन लोगों को पड़कर कोर्ट में पेश किया था जो जुर्माना देकर छूटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...