प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज स्थित आरपीएफ बैरक के विस्तार का निर्णय लिया है।नए योजना के तहत आरपीएफ बैरक में 100 अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। नई व्यवस्था से जवानों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी और उनकी कार्यक्षमता में भी सुधार होगा। यह कार्य करीब 8.80 करोड़ रुपये की संयुक्त परियोजना का हिस्सा है। रेलवे ने इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं और कार्य को 12 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- रेलवे अस्पताल में तीमारदारों को मिलेगा रैन बसेरा यह भी पढ़ें- लोको कॉलोनी में रेलवे अफसरों के लिए बनेंगे क्वार्टर यह भी पढ़ें- रेलवे अफसरों के आवास के लिए 14.57 करोड़ जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...