गया, जून 3 -- गया-कोडरमा रेल सेक्शन पर चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 147 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। हालांकि शराब लावारिस हालत में मिलने के कारण इससे जुड़े किसी धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार ऑपरेशन "सतर्क" के तहत आरपीएफ पोस्ट कोडरमा के इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव, आरक्षी दिलीप कुमार सिंह, रामबाबू यादव और पूरण चंद मीणा की टीम स्टेशनों व ट्रेनों में विशेष सर्च अभियान और गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध काले रंग के बैग लावारिस हालत में पड़े मिले। यह भी पढ़ें- आरपीएफ ने 25 हजार के 147 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद आरपीएफ जवानों ने आसपास मौजूद यात्रियों से बैग के संबंध में पूछताछ...