बक्सर, अगस्त 13 -- प्लेटफार्म नंबर एक पर लावारिस हालत में पड़ी थी शराब की खेप बक्सर। आरपीएफ ने बुधवार की देर रात करीब दस बजे प्लेटफार्म नंबर एक से लावारिस हालत में 22 लीटर शराब की खेप बरामद की है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि राजेंद्र नगर टर्मिनल अमृत भारत गुजरी। उसी दौरान इस बात की सूचना प्राप्त हुई कि शराब की खेप आ रही है। तत्काल टीम सर्च अभियान में जुट गई थी। तभी नजर पड़ी कि प्लेटफॉर्म संख्या एक के पूर्वी छोर की तरफ चार लावारिस अवस्था में बैग पड़ा हुआ है। उक्त बैगों की जांच करने पर उनमें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए कुल 22 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पोस्ट निरीक्षक प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर शराब तस्करों पर वि...