धनबाद, अप्रैल 19 -- आरपीएफ, आरपीएफ की सीआईबी तथा रेल पुलिस की टीम ने शनिवार की सुबह मिल कर धनबाद स्टेशन पर मां-बेटे को 33 किलोग्राम 880 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। बिहार बांका के अमरपुर निवासी कंचन देवी उर्फ राखी और कंचन के पुत्र रामचंद्र हरिजन उर्फ छोटू दास एलेप्पी एक्सप्रेस से ट्रॉली बैग में भर कर गांजा की खेप लेकर ओडिशा से धनबाद स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें गांजा लेकर डेहरी-ऑन-सोन जाना था। गांजे की बाजार कीमत 16 लाख 94 हजार रुपए आंकी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि आरपीएफ को सूचना मिली थी कि एक महिला और एक पुरुष गांजा लेकर एलेप्पी एक्सप्रेस से धनबाद स्टेशन पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- गांजा तस्कर का होटल समेत 3.33 करोड़ की संपत्ति अटैच आरपीएफ की टीम ट्रेन के धनबाद पहुंचते ही प्लेटफार्म नंबर छह-सात व आठ पर तलाशी अभियान चलाया। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.