बोकारो, अक्टूबर 3 -- रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भोजूडीह की टीम ने ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन में छूटा करीब 14 लाख रुपये के आभूषणों से भरा ट्रॉली बैग बरामद कर यात्री को सुरक्षित लौटा दिया। ट्रेन संख्या 12815 नंदन कानन एक्सप्रेस के ए-2 कोच की बर्थ संख्या 3, 4 व 6 के पास बैग छूट गया था। यात्री की शिकायत 139 हेल्पलाइन पर मिलने के बाद आद्रा नियंत्रण कक्ष से भोजूडीह आरपीएफ को सूचना दी गई। एएसआई आरपी यादव, हेड कांस्टेबल ललिता कुमारी व कांस्टेबल लता कुमारी ने तत्काल संबंधित कोच की जांच कर बैग बरामद किया। बैग में तीन सोने की चेन, एक नेकलेस, एक जोड़ी कान की बाली, चार अंगूठियां, ब्रेसलेट का एक सेट, चांदी की पायल समेत अन्य आभूषण थे। सत्यापन व आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैग बालेश्वर के जलेश्वर निवासी आशीष कुमार प्रधान को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन...