भागलपुर, मई 16 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ ने शुक्रवार को ट्रेन के लगेज बोगी में सफर कर रहे दो यात्री और प्लेटफॉर्म पर अनधिकृत सामान बेचते एक हॉकर को गिरफ्तार किया। जबकि गंदगी फैलाने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा। दिव्यांग बोगी में पकड़े गए यात्री और हॉकर‌ को उचित पहचान पर पीआर पर आरपीएफ पोस्ट से मुक्त करते हुए रेलवे न्यायालय में उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया। जबकि गंदगी फैलाने के आरोप में पकड़ाए लोग को फाइन कर पोस्ट से छोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...