कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर। रेल टिकट की दलाली करने वाले वारंटी को आरपीएफ ने 29 साल पुराने मामले में दबोचा लिया। कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। सेंट्रल स्टेशन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में रहने वाले राजू की काफी दिनों से तलाश थी। वह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर टिकट की दलाली करता था जिस पर रेलवे एक्ट में 29 साल पहले 134/1997 धारा-143 में केस दर्ज किया गया था। तब से यह फरार चल रहा था। एक सूचना के आधार पर रविवार को टीम लखनऊ भेजी गई और राजू को गिरफ्तार कर कानपुर लाया गया फिर उसे कोर्ट भेजा गया। यह भी पढ़ें- कई मामले में वांछित अंतरजिला आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...