आरपीएफ ने लौटाया सिपाही परीक्षा के अभ्यर्थी का मोबाइल
समस्तीपुर, जून 25 -- समस्तीपुर। ऑपरेशन अमानत के तहत समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट पर केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के अभ्यर्थी को उनका छूटा मोबाइल लौटाया गया। जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या एक से राहुल कुमार नामक युवक ने एक मोबाइल आरपीएफ को सौंपा। उसने बताया कि यह मोबाइल स्टेशन पर चार्जिंग प्वाइंट में लावारिस अवस्था में लगा था। आरपीएफ ने प्रयास कर उक्त मोबाइल के मालिक अभ्यर्थी सर्जन कुमार को आरपीएफ पोस्ट बुलाया और सत्यापन के बाद उन्हें सही सलामत मोबाइल सौंप दिया। मोबाइल मिलते ही अभ्यर्थी का चेहरा खुशी से खिल उठा और उन्होंने आरपीएफ के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- आरपीएफ ने लौटाया सिपाही परीक्षा के अभ्यर्थी का मोबाइल यह भी पढ़ें- ंकरेंट अफेयर्स और तार्किक क्षमता के सवालों ने उलझाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.