आरपीएफ ने मिथिलांचल एक्सप्रेस बीमार महिला यात्री को उतारा
समस्तीपुर, जुलाई 24 -- समस्तीपुर। स्टेशन पर शुक्रवार को मिथिलांचल एक्सप्रेस से एक बीमार महिला यात्री को आरपीएफ ने उतारा। बताया गया कि दौलत देवी खुदी राम बोस पूसा रोड स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुयी थी। ट्रेन में चढ़ने के दौरान ही अचानक उसकी तबियत बिगड़ गयी। यात्रियों ने इसकी सूचना तत्काल आरपीएफ को दी। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर शशिकांत तिवारी के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम मेडिकल टीम के साथ उक्त ट्रेन को अटेंड कर महिला यात्री को उतारा। साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- महिला सिपाहियों ने सुरंग में कराया प्रसव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.