समस्तीपुर, जून 25 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन पर एक बेहोश यात्री को आरपीएफ ने चिकित्सा व्यवस्था मुहैया करा कर उसकी जान बचायी। जानकारी के अनुसार यात्री नीरज कुमार मधुबनी से ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे थे। स्टेशन पर उतरते ही भीषण गर्मी के कारण वे चक्कर खाकर गिर पड़े। बीट ड्यूटी पर तैनात मनोज कुमार साह की नजर उस पड़ पड़ी। बेहोशी की हालत में उन्हें उठाकर तत्काल आरपीएफ पोस्ट लाया गया और इसकी सूचना मेडिकल टीम को दी गयी। मेडिकल टीम ने तुरंत उनका स्वास्थ्य जांच कर व चिकित्सा सुविधा मुहैया कर उन्हें होश लाया। पीड़ित यात्री नीरज कुमार ने बताया कि वे मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। यह भी पढ़ें- आरपीएफ ने बेहोश यात्री का इलाज कराया भीषण गर्मी के कारण उन्हें चक्कर आ गया था। यह भी पढ़ें- हीट स्ट्रोक का मरीज मॉडल अस्पताल में भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...