आरपीएफ ने फोन बरामद कर वास्तविक मालिक को सौंपा
सिमडेगा, अगस्त 2 -- बानो। रेलवे सुरक्षा बल बानो ने यात्रियों के खोए सामान को वापस दिलाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री का करीब 15 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। बताया गया कि कोच संख्या बी-3 की बर्थ संख्या 17 पर एक यात्री का मोबाइल फोन छूट गया है। सूचना मिलते ही आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम संबंधित कोच में पहुंची और तलाशी के दौरान मोबाइल सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद आरपीएफ ने शिकायतकर्ता रमेश चंद्र मोहापात्रा से संपर्क कर उन्हें मोबाइल मिलने की जानकारी दी और राउरकेला स्टेशन पर प्राप्त करने के लिए कहा। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.