चंदौली, जनवरी 27 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर मंगलवार की सुबह अप की सीमांचल एक्सप्रेस से आरपीएफ, सीआईबी टीम के नेतृत्व में बचपन बचाओ आंदोलन, चाइल्ड हेल्प डेस्क के सदस्यों ने पांच बंधुआ मजूदरों को पकड़ा। इस दौरान एक आरोपी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अररिया जिले से सभी बच्चों को दिल्ली ले जा रहा था। आरपीएफ बच्चों के परिजनों को जानकारी देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया मंगलवार की सुबह अप की सीमांचल एक्सप्रेस से दिल्ली बाल बंधुओं मजदूरों को ले जाने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी होने पर ट्रेन के प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंचने के बाद बचपन बचाओ आंदोलन की सहायक परियोजना अधिकारी चंदा गुप्ता,चाइल्ड हेल्प डेस्क एवं सीआईबी टीम के सहयोग से ट्रेन में चेकिंग शुरू...