आरपीएफ ने परिवार से बिछड़ी युवती को ढूंढकर सौंपा
प्रयागराज, जून 29 -- रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन 'डिग्निटी' के तहत बिछड़ी युवती को रविवार को तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ के अनुसार, रविवार को रेल मदद पोर्टल पर सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 15483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही युवती पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर अपने परिजनों से बिछड़ गई है। बाद में आरपीएफ को उसके प्रयागराज जंक्शन पहुंचने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रयागराज के उप निरीक्षक विवेक कुमार और उनकी टीम ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो-तीन पर तलाश की। युवती सुरक्षित मिल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.